Loading...
अभी-अभी:

बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद पद्मश्री समर्थकों को किया शुक्रिया अदा

image

Mar 18, 2019

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद अपने पद्मश्री समर्थकों को शुक्रिया कहा है। गंभीर को राष्ट्रपति भवन में देश के चौथे सबसे बड़े पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, यह सम्मान भारतीय क्रिकेट के सभी समर्थकों और मेरे आलोचकों के लिए है। दोनों ने मेरे सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बता दें कि गंभीर ने पिछले साल दिसंबर में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत के लिए 58 टेस्ट और 147 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4119 और 5238 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप हीरो गौतम गंभीर को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान गौतम गंभीर की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। 

गंभीर ने यह सम्मान प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों और आलोचकों दोनों को शुक्रिया कहा। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी पर भी चुटकी ले ली। गंभीर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, यह सम्मान भारतीय क्रिकेट के सभी समर्थकों और मेरे आलोचकों के लिए है। दोनों ने मेरे सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बाद गंभीर ने अपनी पत्नी नताशा संग एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, श्री श्री श्रीमती के साथ पद्म श्री। लेकिन बैकग्राउंड में तोप की टेंशन ना लें। घर पर रोज चलती है ये।