Loading...
अभी-अभी:

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज, पूर्व सीएम शिवराज सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम पहुंचे देहरादून

image

Jan 16, 2020

देहरादूनः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में होने वाला है। वहीं प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल ने बीते बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना शुरू हो चुकी है। जहां यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल देहरादून पहुंच गए हैं। चर्चा है कि वे नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम का लिफाफा साथ लेकर आए हैं।

वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत का नाम सबसे आगे

इस बात की भी जानकारी मिली है कि पार्टी के सियासी हलकों में गर्म चर्चाओं में वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत का नाम सबसे आगे चल रहा है। क्षेत्रीय व जातीय समीकरण भगत के पक्ष में माने जा रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा के भाई कैलाश शर्मा का नाम भी अचानक चर्चा में आ गया। जंहा पार्टी के एक खेमे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शर्मा के लिए दौड़ से बाहर हुए दो बड़े नेता लॉबिंग कर रहे हैं। लेकिन उनकी पैरवी कितनी कारगर हो पाएगी, ये गुरूवार को चुनाव के दौरान साफ हो जाएगा। जंहा RSS पृष्ठभूमि के हिसाब से कैलाश पंत, कैलाश जोशी के नाम भी चर्चाओं में रह चुके है। सूत्रों से इस बात का पता चला कि विधायक पुष्कर सिंह धामी और बलराज पासी भी दौड़ से बाहर नहीं माने जा रहे हैं। वहीं इधर, पार्टी के एक बड़े वर्ग का मानना है कि संगठन की कमान किस नेता को सौंपनी है, इसे केंद्रीय नेतृत्व पहले ही तय कर चुका है। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अब औपचारिकता भर है। लेकिन उनका कहना है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का लिफाफा साथ लेकर आएंगे और अध्यक्ष की एलान किया जाएगा।