Loading...
अभी-अभी:

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, 238 गोविंदा घायल

image

Aug 28, 2024

238 Govinda injured in Mumbai: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दही हांडी उत्सव के दौरान मंगलवार को मानव पिरामिड बनाने में शामिल करीब 238 गोविंदा घायल हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने हादसे के बारे में बताया कि घायल गोविंदाओं को इलाज के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) संचालित और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

दही हांडी का आयोजन जन्माष्टमी उत्सव के हिस्से के रूप में किया जाता है। यह त्योहार मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। दही हांडी में भाग लेने वाले गोविंदा एक मानव पिरामिड बनाते हैं और हवा में लटके दही से भरे मिट्टी के बर्तन को तोड़ते हैं।

238 पिरामिड बनाने की कोशिश में घायल हुए गोविंदा

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शाम सात बजे तक मानव पिरामिड बनाने की कोशिश में 238 गोविंदा घायल हो चुके थे। जिनमें से 8 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और 32 का ओपीडी में इलाज चल रहा है जबकि अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

कई महिला गोविंदा समूह भी मानव पिरामिड बनाकर दही तोड़ने में शामिल हो गए हैं. दही हांडियों को मुख्य चौकों या जंक्शनों पर लटका दिया गया, जिससे मुंबई के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया।

Report By:
Author
ASHI SHARMA