Loading...
अभी-अभी:

हिजाब वाले चेहरों को सियासत पर नजर रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं डलमऊ सीओ

image

Mar 28, 2019

हम सभी को अपने देश और संविधान पर फक्र है और देश की तरक्की के लिए मजबूत लोकतंत्र का होना जरूरी है। सशक्त और मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए मतदान करना हम सभी का कर्तव्य बनता है। यह अपील डलमऊ सीओ विनीत सिंह ने मंगलवार को महिलाओं से की और खास तौर पर इस मौके पर कस्बे की मुस्लिम महिलाएं भी अपने घरों से निकली और इस मुहिम का हिस्सा बनीं।

जितना अधिक मतदान उतना सशक्त लोकतंत्र
बता दें कि सीओ विनीत सिंह ने मुस्लिम महिलाओं का आह्वान एक दिन लोकतंत्र के नाम आयोजित कार्यक्रम में महिला मतदाता जागरूक सम्बंधित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने महिलाओं को बताया कि बिना किसी भय, लालच प्रलोभन में आए बिना मतदान करें। साथ ही उन्होंने बताया कि जितना अधिक मतदान होगा लोकतंत्र उतना अधिक मजबूत होगा।

मुस्लिम महिलाओं न संभाला मोर्चा
मुसलमान न किसी से पीछे रहा है न किसी आंदोलन में भागीदारी देने से कभी कतराया है। ना ही किसी का पिछलग्गू रहा है। ना वो जागरूकता फैलाने में कम रहा है। इसकी शुरुआत हुई रायबरेली जिले के एक छोटे कस्बे से।  जब माहौल अच्छा होता है और दोस्ताना माहौल होता है तो लोग घरों से निकलते है और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी देते है और इसी कड़ी में ये मुस्लिम युवाओं को पीछे छोड़ते हुए मुस्लिम महिलाओं ने मोर्चा सम्भाला। ये सन्देश देने की कोशिश की, कि मुस्लिम समुदाय किसी का हथियार नही बनेगा और ना ही कोई भी राजनीतिक दल सिर्फ वोट के लिए समुदाय का इस्तेमाल करेगा इसलिए मुस्लिम महिलाओं ने घरों से निकलकर लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में भागीदारी देने का बीड़ा उठाया।

वर्ग विशेष की महिलाओं का क्या है कहना
वर्ग विशेष की महिलाओं का कहना है कि तीन तलाक जैसे कानून ने उनको सशक्त बनाने का काम किया है और जो तीन तलाक का दंश महिलाओं को भुगतना पड़ता था उससे भी हम महिलाओं को आज़ादी मिली। लोकसभा चुनाव में रायबरेली की आधी आबादी ने इस बार ठान लिया है कि ज्यादा मतदान करके एक नई इबारत लिखना है। मतदान में ज्यादा भागीदारी देकर ये सन्देश देने की भी कोशिश है कि उनका वोट उम्मीदवार की हार जीत में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हिजाब वाला चेहरा सियासत पर रखेगा नजर
इसी तरह हिजाब वाला चेहरा आज सियासत पर नजर रखे हुए है। न केवल वो अपने बारे में जागरूक है वो लोगों को भी जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। इन खावतीनो का कहना है कि चुनावों में जज़्बाती मुद्दों के साथ देशहित भी जुड़ा है इसलिए मुसलमान भी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी बड़ाने में जुटा हुआ है।

मुस्लिम महिलाएं अब सियासत का समझने लगीं हैं
इन महिलाओं का कहना है कि मुसलमान और मुस्लिम महिलाएं जज्बाती थे, अब वो सियासत को समझने लगे है।इन्हें अपनी और मुल्क दोनों की तरक्की चाहिए। उम्मीद है सियासत भी इन्हें समझेगी तो ही इनके वोट का मतलब सार्थक होगा।

रायबरेली के डलमऊ सीओ ने की सार्थक पहल
यह सार्थक पहल की गई रायबरेली के डलमऊ सीओ विनीत सिंह के द्वारा जिन्होंने मुस्लिम महिलाओं का आह्वान एक दिन लोकतंत्र के नाम के जरिए करने की कोशिश की। सीओ डलमऊ का कहना है कि उनकी ये कोशिश जो महिलाओं के सहयोग से की गई है  ये आधी आबादी लोकतंत्र में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएगी।