Loading...
अभी-अभी:

Loksabha 2024: 18 वीं लोकसभा में मुर्मू ने दिया भाषण,इमर्जेंसी,किसान और युवाओं का उठाया मुद्दा

image

Jun 27, 2024

गुरूवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नई सरकार के पहले लोकसभा सत्र को संबोधित किया जिसमें उन्होनें कई मुद्दों को लेकर बात रखी। इस सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू ने सरकार के अब तक के काम को सराहा, साथ ही देश में आगे किए जाने वाले विकास के रोड मेप को भी संबोधित किया। राष्ट्रपति के संभोधन के दौरान उन्हेनें किसान,गरीब,युवा से लेकर मध्यम वर्गी नागरिकों के विकास और इस दशक में उनके जीवन में आए बदलाव पर बात भी की है। बता दें कि राष्ट्रपति ने अभिभाषण के दौरान इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर टिप्पिणी दी। चलिए राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को और गहराई से जानते हैं।

मुर्मू ने उठाई प्रधानमंत्री के विज़न पर बात

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में हुए जनविकास और अर्थव्यवसथा में हासिल हुई प्रगति को संभोधित किया।साथ ही आगामी समय में किए जाने वाले विकास और योजनोओं पर जोर डाला, इसके अलावा मोदी सरकार के विजन मेप पर अपने भाषण के जरिए प्रकाश डाला।

ऐतिहासिक है यह लोकसभा का सत्र - मुर्मू

18वीं लोकसभा में अभिभाषण के दौरान मुर्मू ने कहा कि यह लोकसभा का एक ऐतिहासिक लोकसभा है ।इस लोकसभा का गठन अमृतकाल में किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने आगे जोड़ते हुए कहा कि यह लोकसभा संविधान को 56वें बार अपनाने की गवाह है,जिसे कोई नहीं नकार सकता है। साथ ही आगे आने वाले दिनों में देश को विकास देने और प्रगतिशील भारत की रचना में हाथ बढ़ाने के लिए कुछ दिन में बजट भी पेश किया जाएगा।

49 साल पहले भारत में लगी इमर्जेंसी का किया जिक्र

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने 49 साल पहले 25 जून 1975 के दिन आंतरिक आपातकाल लगाया था,जिसके चलते सामान्य नागरिकों से लेकर पत्रकारों और कई संघो को मुसिबतों का सामना करना पड़ा था।इसी बात को ध्यान दिलाते हुए द्रोपदी मुर्मू ने भारत के पिछड़ाव का जिम्मेदार आपातकाल को ठेहराया। उन्होंने भाषण के दौरान इमर्जेंसी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान लागू होने के बाद भी संविधान पर कई हमले हुए हैं। लेकिन देश ने ऐसी संवैधानिक ताकतों पर विजय प्राप्त की है और आगे भी करती रहेगी।

भाषण के दौरान मुर्मू ने दी 70 साल उम्र के नागरिकों के लिए खुशखबरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई सरकार बनने के बाद पहली बार संसद के संयुक्त सत्र में संबोधन के दौरान 70 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए नई खुशखबरी का एलान किया है। बता दें कि राष्ट्रपति ने इस दौरान ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को इलाज मिलने की घोषणा कर दी है। इसका वादा बीजेपी के लोकसभा चुनाव में रिलीज किए घोषणा पत्र में भी किया था, जिसे अब संसद में राष्ट्रपति के द्वारा निश्चित कर दिया है।

नीट पेपर लीक पर युवाओं को दिया आश्वासन

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने NEET पेपर लीक आदि पर बोलते हुए कहा कि सरकार का यह लगातार प्रयास है कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिले इसलिए सरकार इन मुद्दों को भी किसी प्रकार से नजरअंदाज नहीं कर रही है। पेपर लीक के मामले में कोई लापरवाही नहीं बर्ती जाएगी और इस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कृषी व्यवसथा को लेकर किए जाएगें जरूरी बदलाव

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार के द्वारा खरीफ फसलों के MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है। साथ ही कहा कि भारत आज अपनी मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि व्यवस्थाओं में भी बदलाव कर रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा यह भी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण के लिए गरीब,महिलाओं,सैनिक,किसानों,युवाओं और उत्तरी भारत में अशांति को लेकर योजनाऐं लाने पर भी प्रकाश डाला।

Report By:
Author
Swaraj