Loading...
अभी-अभी:

World Food Day – क्या खाने से होता है शरीर को नुकसान,जानिए क्या है इस बार की वर्ल्ड फूड डे थीम

image

Oct 16, 2024

आज ही के दिन 16 अक्टूबर  को वर्ल्ड फूड डे के रूप में मनाया जाता है । यह दिन लोगों के बीच खाने के प्रति एक बेसिक हाइजीन को मेंटेन करना साथ ही कुपोषण से परेशान लोगों को जागरूक करने के मकसद से मनाया जात है। ग्लोबल हंगर इंडोक्स 2024 के रिपोर्ट के अनुसार भारत हंगर इंडोक्स  में 105 वें स्थान पर आता है। जो की भारत में हो रही गंभीर भूखमरी की और दर्शाता है। यह स्थान देश में World Food Day को सही तहर से समझने और मनाने के लिए प्रेरीत करता है।

वर्ल्ड फूड डे 2024 की थीम

हर साल इस दिन वर्ल्ड फूड डे से रिलेटेड अलग अलग थीम के साथ मनाया जाता है ।इस साल की वर्ल्ड फूड डे की थीम बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार रखी गई है। जिसका मतलब लोगों को स्वास्थ और बेहतरीन भोजन के महत्तव को समझाना है। साथ ही इस वर्ल्ड फूड डे की थीम से यह भी बताया जा रहा है की हर एक व्यक्ति को भोजन का अधिकार है।यह दिन 16 अक्टूबर, 1945 को स्थापीत  Food And Agriculture Organisation की स्थापना के उपलक्ष्य में मानाया जाता है।

क्यों जरूरी है हेल्दी खाना

अच्छा और हेल्दी खाना शरीर के लिए बेहद जरूरी है क्योंकी इससे इम्यूनिटी मज़बूत होती है साथ ही शरीर को  ऊर्जा मिलती है। शरीर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए जरूरी पोषक तत्व मिलते है। जिससे शरीर में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।

क्या खाने से होता है शरीर को नुकसान

1 ज्यादा मीठा खाना– अधिक मीठा खाना कई बीमारियों को बुलावा देता है। जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है और शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। ज्यादा मीठा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है जिससे दिल को ऑक्सीजन नहीं मिलता है और दिल से जुड़ी बीमारियां होती है।

2 जंक फूड खाना – जंक फूड का बार बार सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होती है। जैसे कि हार्ट से जुड़ी कई दिक्कतें होती है , लिवर से जुडी समस्या होती है, सिरदर्द होता है, चेहरे पर मुंहासे होते है ,  ब्लड प्रेशर की समस्या, और डायबिटीज़ होती है।

3 नमक का सेवन – नमक का अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक है। यह शरीर में साइलेंट किलर के रूप में काम करता  है जो शरीर को धीरे ही धीरे खतम करता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है जिससे दिल से जुडी कई समस्याएं होती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Report By:
Author
Swaraj