Loading...
अभी-अभी:

मेरठ में एकाएक कोरोना मरीजों के आंकड़ा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

image

Mar 30, 2020

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ खतरनाक तरीके से बढ़ गया है। शहर में सोमवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। इस प्रकार जनपद में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 19 हो गई है। एकाएक कोरोना मरीजों के आंकड़ा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस- प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। जो इन मरीजों के संपर्क रहे हैं। बता दें कि सोमवार को 382 टीमों द्वारा 24 क्षेत्रों में 49661 घरों का भ्रमण कर 265189 लोगों की आबादी का सर्वे किया गया। जिसमें पांच संदिग्ध व्यक्तियों को सुभारती मेडिकल कॉलेज और 310 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन में रखा गया। सोमवार को कुल 17 सैंपल्स की जांच की गई। जिनमें छह नए केस मिले हैं। अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

महाराष्ट्र से आकर मेरठ में रहने के दौरान यह वायरस फैला

अधिकारियों का कहना है कि खुर्जा के रहने वाले शख्स द्वारा महाराष्ट्र से आकर मेरठ में रहने के दौरान यह वायरस फैला है। आज मिलने वाले छह नए कोरोना मरीजों में चार इसी शख्स के परिवार से जुड़े हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन इलाकों को धीरे-धीरे सील किया जा रहा है जहां-जहां ये मरीज रहे हैं। बहरहाल,कोरोना पॉजिटिव मिलने से शहर दहशत का माहौल पकड़ रहा है। लोग आंशकित है कि कहीं ये आंकडा बहुत बडी गड़बड न कर दे। अभी तक मेरठ कोरोना से सुरक्षित महसूस कर रहा था। पर महाराष्‍ट्र से आए युवक के बाद एक-एक कर मामले बढ़ते चले गए और यह आंकडा 19 हो गया है। महाराष्ट्र से आये युवक की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उसकी पत्‍नी और तीन सालों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। उससे संपर्क में आए आठ और लोग कल पॉजिटिव पाए गए थे।