Loading...
अभी-अभी:

प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से कांग्रेस उत्तर-प्रदेश में ज्यादा सक्रिय

image

Feb 25, 2019

लोकसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुये कांग्रेस अपनी चुनाव रणनीति तैयार करने में लग गई है। खास कर जब से प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव बनी हैं तब से कांग्रेस उत्तर-प्रदेश में ज्यादा सक्रिय नज़र आने लगी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र मदान की मानें तो बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति, चुनाव प्रबंधन से लेकर दूसरे दलों से गठबंधन के बारे में विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अलावा वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, श्रीप्रकाश जायसवाल, संजय सिंह, जितिन प्रसाद समेत दो दर्जन कांग्रेस के रणनीतिकार मौजूद रहेंगे। आगे बताते हुये मदान ने कहा कि इस बैठक में लोकसभावार प्रत्याशियों के चयन के बारे में भी विचार विमर्श किया जाएगा।

प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के सियासी माहौल का प्रियंका ले रही हैं जायजा
पिछले दिनों 'मिशन यूपी' से लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करने वाली प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के सियासी माहौल का बारीकी से जायजा ले रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से जुड़े पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव ने सीधे और सपाट लहज़े में कहा कि पार्ची विरोधी तत्वों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर करीब सवा घंटे की बैठक में प्रियंका ने बुंदेलखंड में पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की बात भी की।