Loading...
अभी-अभी:

मथुरा : भाजपा महामंत्री पर मतदान के बाद हमला, सिर पर सरिया से किया प्रहार

image

Apr 19, 2019

शहर में लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद गुरुवार शाम रिफाइनरी क्षेत्र में भाजपा महानगर महामंत्री पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनके सिर पर सरिया से प्रहार किया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना मतदान के ठीक बाद 
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम को मतदान के ठीक बाद हुई। महानगर के भाजपा महामंत्री ठाकुर रामजीलाल सिंह मतदान के बाद रांची बांगर में  पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, तभी तीन-चार युवकों ने आकर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनको पीटा और सिर पर सरिया मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। 

भाजपा नेता जिला अस्पताल में भर्ती 
इसी के साथ मौके पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लगते ही भाजपाइयों की भीड़ जिला अस्पताल में जुट गई। हर कोई भाजपा नेता की कुशलक्षेम पूछता दिखा। हालत नाजुक होने पर उन्हें नयति हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में एसएसपी मथुरा ने बताया कि मतदान के बाद भाजपा नेता पर हमला किया गया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।