Loading...
अभी-अभी:

भाजपा के समर्पण निधि अभियान में सीएम योगी ने दिया एक माह का वेतन

image

Mar 12, 2019

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा के समर्पण निधि अभियान के तहत अपने एक माह के वेतन का चेक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को सौंपा। यह चेक 2.51 लाख रुपये का था। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार सीएम योगी ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभागार व कक्षों का उद्घाटन भी किया। भाजपा के समर्पण निधि अभियान के तहत सभी मंत्री, सांसद, विधायक, आयोगों व निगमों के अध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि पार्टी कोष में धनराशि जमा कराएंगे। अभियान 17 मार्च तक चलेगा।