Loading...
अभी-अभी:

भाजपा जो साजिश रच रही है, वह मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होगी : आमप्रकाश राजभर

image

May 22, 2019

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि उनके सभी विधायक पार्टी के साथ चट्‌टान की तरह खड़े हैं। मीडिया में उनके टूटने का भ्रम फैलाया जा रहा है। ये सभी लोग हमारे कठिन समय में साथ रहे हैं। भाजपा जो साजिश रच रही है, वह मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होगी। 

राज्यपाल से अनुमोदन मिलने के बाद हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सोमवार को ही मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभर को बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल से सिफारिश की थी। राज्यपाल से अनुमोदन मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

13 अप्रैल को ही सौंप दिया था राजभर ने इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक हालांकि, राजभर ने कहा कि उन्होंने 13 अप्रैल को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अब बर्खास्त किया जाए, या कुछ और हो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। योगी सरकार ने राज्यमंत्री अनिल राजभर को ओमप्रकाश के मंत्रालय का प्रभार सौंप दिया है। बता दें देश में कल लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने है। जिसके बाद देश को एक नई सरकार मिल सकती है।