Loading...
अभी-अभी:

चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रियंका गांधी का आखिरी रोड शो

image

May 17, 2019

कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची हैं। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए मिर्जापुर के अष्टभुजा पहाड़ी के लिए रवाना हुईं। प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और अपना दल कृष्णा गुट के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सड़कें खचाखच भरी
बता दें कि तक़रीबन साढ़े ग्यारह बजे अष्टभुजा हेलीपैड पर प्रियंका का आगमन हुआ। यहा से डंकिन गंज की ओर प्रियंका का काफिला बढ़ने के साथ ही रोड शो की शुरूआत हुई। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सड़कें खचाखच भरी हैं। प्रियंका गांधी के ऊपर लोग फूल माला की बारिश हो रही है। प्रियंका गांधी लोगों से हाथ मिलाते हुए और उनका अभिनंदन करते हुए आगे बढ़ रही हैं।

प्रियंका ने कांग्रेस के लिए जमकर पसीना बहाया
बता दें आज प्रियंका गांधी आज मिर्जापुर में रोड शो कर रही हैं। इसके पहले प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम पर मत्था टेकने के लिए 20 मई को गई थी। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रियंका गांधी का ये आखिरी रोड शो है। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रियंका ने कांग्रेस के लिए जमकर पसीना बहाया है उन्होंने देश के कई जिलों और राज्यों में चुनाव प्रचार किया है।