Loading...
अभी-अभी:

Shootout Case/चौबेपुर पुलिस स्टेशन में 10 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

image

Jul 7, 2020

कानपुर शूटआउट केस में चौबेपुर पुलिस स्टेशन में 10 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। दरअसल, चौबेपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों इस केस में जांच के दायरे में है, सभी से पूछताछ चल रही है। विकास दुबे को इस दबिश के संबंध में जानकारी देने के संदेह में सोमवार को तीन पुलिसकर्मियों को ससपेंड कर दिया गया है।

चौबेपुर के सभी पुलिसकर्मी शक के घेरे में...
विकास दुबे के करीबी सहयोगी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि पुलिस की दबिश देने से पहले चौबेपुर थाने से किसी का कॉल आया था। इस खुलासे के बाद चौबेपुर के सभी पुलिसकर्मी शक के दायरे में हैं। वहीं, पुलिस के हाथ अभी तक कानपुर मुठभेड़ के मास्टरमाइंड विकास दुबे का कोई सुराग नहीं लगा है। विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 50 टीमें जुटी हुई हैं। विकास दुबे की मध्य प्रदेश में घुसने की आशंका के चलते राज्य की पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस लगातार विकास दुबे की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है, उसके बाद भी अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है।

पूरे राज्य में चस्पा किए विकास दुबे के पोस्टर 
पुलिस प्रसाशन ने विकास दुबे के नाम पर घोषित इनाम राशि को बढ़ाकर ढाई लाख रूपये कर दिया है। पूरे राज्य में विकास दुबे के पोस्टर लगा दिए गए है। आपको बता दें कि गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू के रहने वाले दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई थी, जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।