Loading...
अभी-अभी:

उन्नाव दुष्कर्म मामला : आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की आज अदालत में पेशी

image

Aug 5, 2019

उन्नाव दुष्कर्म मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में आज सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में अदालत ने मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और दूसरे आरोपित शशि सिंह के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। अदालत ने दोनों आरोपियों को 5 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे कोर्ट के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा था। सीबीआई आरोपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर को सीतापुर जेल से लेकर दिल्‍ली आई है।

सेंगर पर सख्त कार्रवाई 
उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म के आरोप के बाद पीड़िता के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद MLA कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसा है। भाजपा से बर्खास्त होने के बाद अब जिला प्रशासन भी सेंगर पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। बीते शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने हत्या की कोशिश के मामले में रायबरेली जेल में कैद पीड़ित लड़की के चाचा को तिहाड़ जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

परिवार की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
अदालत को बताया गया था कि लड़की की मां पीड़िता को उपचार के दिल्ली शिफ्ट नहीं करना चाहती है। अभी पीड़िता का उपचार किंग जार्ज मेडिशन कॉलेज, लखनऊ में चल रहा है। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया था कि CRPF पीड़ित लड़की और परिवार की सुरक्षा में तैनात है। यूपी सरकार ने बताया था कि पीड़ित को 25 लाख का अंतरिम मुआवजा दिया गया है।