Loading...
अभी-अभी:

UNNAO RAPE CASE : बीजेपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर पार्टी से सस्पेंड

image

Jul 30, 2019

उत्तरप्रदेश :  उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार की सड़क दुर्घटना के षड्यंत्र की सुईं लगातार भाजपा एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ घूमती नज़र आ रही है। यूपी पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर कुलदीप सिंह सेंगर सहित अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज़ कर लिया है। बता दें कि पीड़ित परिवार और विपक्ष की मांग के कारण आज भाजपा ने उन्नाव के बांगरमऊ से एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से ससपेंड कर दिया है।

कुलदीप सिंह सेंगर पर होगी सख्त कार्रवाई
यूपी भाजपा इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर पर पार्टी सख्त कार्रवाई कर चुकी है। कुलदीप सिंह सेंगर को पहले भी पार्टी से ससपेंड किया गया था और उनके निलंबन को हम आगे भी जारी रखेंगे। कुलदीप सिंह सेंगर का अब पार्टी से कोई वास्ता नहीं है, कानून अपना काम करेगा।

सीबीआई करेगी पूरे मामले की जांच
स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि सीबीआई दोनों प्रकरणों की जांच करेगी और जो दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त से सख्त कार्यवाई होगी। यूपी सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं, विपक्ष पर हमला बोलते हुए यूपी भाजपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस के पास और कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे इस पर सियासत कर रहे हैं। यह एक दु:खद घटना है, जिसे लेकर भाजपा सरकार काफी संवेदनशील है।