Loading...
अभी-अभी:

यूपी में बड़ा परिवर्तन करने की तैयार में कांग्रेस...

image

Sep 3, 2019

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बड़ा परिवर्तन करने की तैयारी में नज़र आ रही है। आने वाले दिनों प्रदेश कांग्रेस में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछली कांग्रेस समिति से 10 गुना छोटी सकती है। प्रदेश कांग्रेस समिति में युवा, जमीनी, संघर्षशील और आंदोलनधर्मी चेहरों को जगह दी जाएगी। 

नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्ता की औसत उम्र 38 से 40 वर्ष होगी। नई प्रदेश समिति में कई संघर्षशील महिला चेहरों को स्थान दिया जाएगा। काम करने वाले और मेहनत करने वाले चेहरों को समिति में शामिल किया जाएगा।  सूत्रों का कहना है कि लड़ाकू तेवर वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को नए नेतृत्व में स्थान दिया जाएगा। दलित और पिछड़े वर्ग के युवा कार्यकर्ताओं और नेताओं भी समिति में जगह दी जाएगी। नई प्रदेश कांग्रेस समिति में हर एक पदाधिकारी की ठोस ज़िम्मेदारी होगी और उसकी जवाबदेही निश्चित होगी। 

इसके तत्काल बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश की नई जिला कमेटियों का ऐलान किया जाएगा। इसी क्रम में जन-संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों में भी भारी परिवर्तन किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक जिले में जिला उपाध्यक्ष महिला हो सकती है। आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया था, जिसके बाद से प्रदेश नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे थे।