Loading...
अभी-अभी:

आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 29 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

image

Jul 8, 2019

उत्तर प्रदेश में आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 29 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। अब तक 27 लोगों को शव निकाले जा चुके हैं और दुर्घटना में घायल 15-16 लोगों को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस आगरा में एक्सप्रेस-वे पर झरना नाला में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस बस में 50 यात्री सवार थे और बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गई। 

आनंद विहार जा रही थी बस
यह बस लखनऊ से दिल्ली की ओर आनंद विहार आ रही थी। बस जिस नाले में गिरी, वह पुल से 50 फीट नीचे है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है जो फिलहाल जारी है। यह अवध डीपी की जनरथ बस थी। इसमें लगभग 50 लोग सवार थे। यह हादसा एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसा का समय चार और साढ़े चार बजे के बीच का बताया जा रहा है। 

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं
हादसे का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है, किन्तु कहा जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ।  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है। सरकार ने मृतकों के परिवारवालों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। सीएम ने डीएम और एसएसपी को घायलों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने को कहा है।

पीएम मोदी ने जताई संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तडक़े हुई भीषण दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आगरा के एत्मादपुर इलाके में तडक़े यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस दुर्घटना में मोदी ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने पर गहरी पीड़ा हुई। दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस भीषण हादसे के प्रभावितों को राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता मुहैया कराने में जुटा हुआ है।