Oct 14, 2022
MP के Narottam Mishra रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई मुद्दों पर बात करते हैं। आज नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना मामलों की जानकारी देने के साथ ही कई मुद्दों को लेकर बयान जारी किए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए जानकारी दी है कि, जल्द ही प्रदेश में तंबाकू-गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। मध्य प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान जारी करते हुए कहा कि, "प्रदेश सरकार नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त है। प्रदेश में सभी हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जल्द ही तंबाकू-गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।