Mar 25, 2022
MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को 'जेनोसाइड म्यूजियम' स्थापित करने का ऐलान किया। यह म्यूजियम कश्मीरी पंडित समुदाय के खिलाफ हुए नरसंहार की याद के रूप में स्थापित किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से यह पूरी खबर दी। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए अपने पास से जमीन समेत प्रत्येक प्रकार की मदद करेगी। दरअसल, इस म्यूजियम को स्थापित करने का विचार फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दी थी।
प्रदेश सरकार जेनोसाइड म्यूजियम के लिए देगी जमीन
CMO मध्यप्रदेश ने ट्वीट में लिखा, "आज विवेक जी ने जेनोसाइड म्यूजियम बनाने का विचार दिया है। प्रदेश सरकार जमीन समेत प्रत्येक प्रकार की मदद आपको करेगी। मैं आपकी भावनाओं का आदर करता हूं: मुख्यमंत्री।" एक और ट्वीट में लिखा, "हमारे कश्मीरी भाई-बहन विवश हुए, मजबूर हुए अपनी मातृभूमि छोड़ने के लिए, किन्तु फिर भी उन्होंने अपने ज्ञान से दुनिया को आलौकित करने का काम किया है। हिम्मत नहीं हारी। मैं उनकी हिम्मत को प्रणाम करता हूं: सीएम।"
कश्मीरी पंडितों ने अपने ज्ञान से विश्व को प्रकाशित किया...
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा कि, हमारे कश्मीरी भाई-बहन विवश हुए, मजबूर हुए अपनी मातृभूमि छोड़ने के लिए लेकिन फिर भी उन्होंने अपने ज्ञान से विश्व को आलौकित करने का काम किया है हिम्मत नहीं हारी। मैं उनकी हिम्मत को प्रणाम करता हूं।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1507240235222020096
मानवता का प्रतीक होगा जेनोसाइड म्यूजियम
वही विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर खबर दी थी कि हमारे दो फाउंडेशन, @i_ambuddha तथा @kp_global एक जेनोसाइड म्यूजियम बनाने पर काम कर रहे थे। आज, जब मैंने माननीय सीएम शिवराज सिंह चौहान जी से इस बारे में चर्चा की तथा अपना प्रस्ताव रखा तो उन्होंने इसके लिए तुरंत हामी भरते हुए जमीन तथा बाकी की जरूरतमंद चीजों को प्रदान कराने का वादा किया। यह पूर्ण रूप से हम और बाकी के लोग फंड करेंगे। यह मानवता का प्रतीक होगा।