Loading...

कुछ इस अंदाज में नजर आये गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

image

Aug 10, 2020

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नए अंदाज को आज जिसने देखा वो देखता ही रह गया। मास्क नहीं पहनने की वजह से विवादों में रहने वाले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अब अपने ही चेहरे की फोटो वाला मास्क तैयार करवाया है। मुस्कुराते हुए इस मास्क को देखकर लगता ही नहीं है कि उन्होंने चेहरे पर कुछ पहन रखा है।

विवादों में घिरे नरोत्तम मिश्रा
इससे पहले मास्क नहीं पहनने की वजह कांग्रेस ने उन्हें मास्क पहनाने वाले को 11 हजार रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान किया था। कांग्रेस द्वारा निशाना साधे जाने से पहले तक नरोत्तम गले में एक गमछा भी डालकर रखते थे। सार्वजनिक रूप से बगैर मास्क के लोगों के मिलने को लेकर विवादों में घिर गए थे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा आलोचना किए जाने पर कहा था कि आप लोगों ने मेरे गले में एक गमछा देखा होगा। यह तीन लेयर में है। मैं सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना महामारी गाइडलाइन्स के सभी नियमों का पालन कर रहा हूं।

सभी अपने घरों पर ही मनाएं पर्व : नरोत्तम मिश्रा
हालांकि उसके बाद उन्होंने मास्क पहनना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश का गृह मंत्रालय संभालने वाले नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को जारी किए गए बयान में कहा है कि कोरोना वायरस को देखते हुए बेहतर होगा कि सभी अपने घरों पर ही पर्व मनाएं।