Loading...
अभी-अभी:

ओडिशा का चमत्कारी मंदिर: चोरी हुआ सोना-चांदी भी लौटा देती हैं माँ गंगेश्वरी

image

Dec 9, 2025

ओडिशा का चमत्कारी मंदिर: चोरी हुआ सोना-चांदी भी लौटा देती हैं माँ गंगेश्वरी

ओडिशा के पुरी जिले के अस्तरंग ब्लॉक में स्थित छोटे से गाँव बेगुनियावस्ता की ग्राम देवी माँ गंगेश्वरी का मंदिर आज भी लोगों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। यहाँ का चमत्कार ऐसा है कि चोरी हुआ या खोया हुआ सोना, चांदी, कांसे के बर्तन तक माँ अपने भक्तों को लौटा देती हैं। पुलिस-थाने की जरूरत नहीं, बस माँ के सामने सच्चे मन से प्रार्थना करो और खोई चीज मिल जाती है।

सदियों पुरानी आस्था आज भी जिंदा

बेगुनियावस्ता और पास के नंदीपुर गाँव की ग्राम देवी माँ गंगेश्वरी को लोग सदियों से पूजते आ रहे हैं। गाँव के बीच बने छोटे से मंदिर में माँ की मूर्ति विराजमान है। ग्रामीणों का मानना है कि माँ भक्तों की पुकार सुनकर स्वयं चोरी हुई या गुम हुई चीज का पता बताती हैं और वह चीज वापस मिल जाती है।

चोरी का सामान भी लौट आता है

लोग बताते हैं कि अगर घर से चांदी का गिलास, कांसे की थाली या सोने-चांदी के गहने चोरी हो जाएँ या कहीं खो जाएँ तो वे सीधे माँ गंगेश्वरी के मंदिर पहुँचते हैं। मंदिर में सिर झुकाकर मन ही मन खोई चीज के बारे में बताते हैं। कुछ ही दिनों में चोर खुद सामान लाकर मंदिर में रख जाता है या खोई चीज अचानक मिल जाती है। यह सिलसिला आज भी जारी है।

दूर-दराज से आते हैं भक्त

माँ गंगेश्वरी की महिमा सिर्फ अस्तरंग-काकटपुर तक सीमित नहीं है। कटक, भुवनेश्वर, पारादीप, खोरधा और यहाँ तक कि दूसरे जिलों से भी लोग अपने घर बैठे माँ से मनत माँगते हैं। मनोकामना पूरी होने पर बेगुनियावस्ता आकर विशेष पूजा करते हैं।

विशेष भोग – मुड़ी मुआ के लड्डू

मनत पूरी होने पर भक्त माँ को मुड़ी (मुरमुरे), गुड़, नारियल, बादाम और काजू से बना खास लड्डू चढ़ाते हैं। इसे गाँव के पुजारी परिवार ही बनाता है। लोग इसे “मुड़ी मुआ” कहते हैं। यह प्रसाद पूरे इलाके में प्रसिद्ध है और भक्त इसे चखना शुभ माना जाता है।

Report By:
Monika