Loading...
अभी-अभी:

भारत 2030 तक हर साल 1 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन बेचेगा: नितिन गडकरी

image

Dec 25, 2023

नितिन गडकरी ने हाल ही में आयोजित 19वें ईवी एक्सपो 2023 में भाग लिया

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं। जिसमें दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक शामिल हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ते ईवी सेक्टर को ध्यान में रखते हुए 2030 तक देशभर में 1 करोड़ से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन होने की संभावना जताई है. और इससे लगभग 5 करोड़ नौकरियाँ पैदा होंगी।

ईवी एक्सपो 2023 के दौरान नितिन गडकरी ने जताई संभावना

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हाल ही में आयोजित 19वें ईवी एक्सपो 2023 में शामिल हुए। जहां संबोधन के दौरान उन्होंने भारत में ईवी सेक्टर की भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए.

नितिन गडकरी ने कहा, हम ट्रांसपोर्ट सेक्टर को डीकार्बोनाइज करने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन जैसे कम उत्सर्जन वाले परिवहन इस प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन के लिए सबसे उपयुक्त, सुरक्षित और स्वच्छ हैं। यदि हम नियमित वाहनों के बजाय पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करते हैं, तो हम 2030 तक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 1 गीगा टन तक कम कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और सेक्टर में रोजगार को लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और वाहन आंकड़ों के मुताबिक, अब तक भारत में 34.54 लाख इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर हो चुके हैं. ,अनुमान है कि 2030 तक देश में हर साल 1 करोड़ ईवी बेची जाएंगी और इससे 5 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी।