Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेसियों ने बलपूर्वक खोला बंद पुल

image

Jun 29, 2017

रायपुर : टाटीबंद की ओर जाने वाली महोबाजार रास्ते  में 5 महीने से बंद पुल को कांग्रेसियों ने सुबह जाकर खोल दिया हैं। कांग्रेसियों ने कल लोक निर्माण विभाग को 12 घंटे के भीतर बंद पुल को खोलने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी पुल नहीं खोले जाने से नाराज कांग्रेसियों ने गुरूवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में पुल को आम नागरिकों के लिए खोल दिया। कांग्रेसियों ने पुल में लगाये अवरोध को बलपूर्वक हटा दिया। विकास उपाध्याय ने कहा कि पुल बंद होंने से लोगों को 3 किलोमीटर घुमकर मुख्य मार्ग से जाना पड़ता था। पुल ठीक होने के बाद भी मंत्री राजेश मूणत की जिद्द से उसे खोला नहीं जा रहा था। बंद पुल खुलने के बाद अब आम नागरिकों ने वहां से आवाजाही शुरू कर दिया हैं।