Loading...
अभी-अभी:

International Museum Day 2024-कला संस्कृति और अतीत को अपनी भीतर संजोए बैठे हैं 'संग्रहालय'

image

May 18, 2024

International Museum Day 2024- आज के विकास के लिए हमें बीते कल में झाँकना ही पड़ता है... और इसी अतीत को संभालकर रखते हैं 'संग्रहालय' आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मना रही है संग्रालयों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विश्व में कई बड़े और छोटे संग्रहालय बनाए गए हैं आज हम जानेंगे संग्रहालय से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास

1977 से ही आईसीओएम (इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम-अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद) हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का आयोजन करता है,18 मई 1977 के दिन ही मोसको रुस और अन्य देशों की संग्रहालय व्यवसथा के लिए अंतरराष्ट्रीय बैठक की गई थी।तभी से 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रालय दिवस मनाया जाने लगा। 2009 तक संग्रहालय दिवस को 90 से अधिक देशों में मनाया जाने लगा था। वहीं समय 2018 के बाद से अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस में हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या 129 पहुंच गई। आज पूरे विश्व में संग्रालयों की संख्य बढ़कर 30000 हो गई है। इस दिन को बनाने से पहले, साल 1951 में, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद [INTERNATIONAL COUNCIL OF MEUSEUM ,ICOM] ने संग्रहालयों के विकास पर आमतौर पर चर्चा करने के लिए “संग्रहालयों के लिए धर्मयुद्ध” के लिए एक बैठक की थी. इस दिन को ‘संग्रहालयों की रचनात्मक आकांक्षाओं और प्रयासों को और एकजुट करने व दुनिया के लोगों का ध्यान उनकी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए नामित किया गया था. इस विशेष दिन में भाग लेने के लिए हर साल सभी संग्रहालयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य संग्रहालयों को आमंत्रित किया जाता है।

संग्रहालय दिवस और थीम से जुड़ा इतिहास-

संग्रहालय दिवस को मनाने के लिए हर साल एक थीम रखा जाता है,लेकिन आपको बतादे कि 1992 तक इसे बिना थीम के ही बनाया जाता था।साल 1992 से ही इसे एक पारित थीम के साथ मनाया जाने लगा,उस वर्ष की थीम 'संग्रहालय और पर्यावरण' थी।

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2024 की थीम:-

इस साल की थीम ''शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए संग्रहालय'' है। इसका उद्देश्य सीखना, समझना और संस्क्रतिक खोज करना है।वहीं 2020 से यह दिवस पूरे विश्व के सामूहिक विकास पर ही ध्यान केंद्रित करता आया है।इस साल यह दिन शिक्षा से जिड़े संग्रहालयों को बढ़ावा देगा।2024 में हम इन पर ध्यान करेगें:-

"क्वालिटी शिक्षा :सभी के लिए क्वालिटी शिक्षा देना और अजीवन शिक्षा को बढ़ावा देना है।

उद्योग, नया और बुनियादी ढाँचा :लचीले बुनियादी ढांचे का निर्माण, समावेशी और टिकाऊ व्यापार को बढ़ावा देना और नएपन को बढ़ावा देना है।

भारत का पहला संग्रहालय-

पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में भारत का पहला म्यूजियम ''भारतीय संग्रहालय'' 2 फरवरी 1814 में स्थापित किया गया था।यहां दुनियाभर की अनोखी कलाक्रतियां और कई अन्य वस्तुओं को संभालकर रखा गया है।

भारत के कुल संग्रहालय की संख्या 20 अप्रेल 2024 तक 14201 है।

संग्रहालय दिवस का उद्दशेय-

इस दिवस के माध्यम से लोगों तक ये संदेश पहुंचाना है कि समझ, सहयोग और लोगों के बीच शांति के लिए संग्रहालय की जरूरत है।संग्रहालय हमारे इतिहास को सझोंकर रखते हैं,जेसे कि हम जानते हैं कल से आज का विकास किया जाता है वैसे ही संग्रहालय हमारी नीव को पुख्ता कर हमारे आज और आने वाले कल का विकास करना इसका उद्देशय है।

भोपाल के 3 मुख्य संग्रहालय

·        मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल

·         शौर्य स्मारक

·         क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, भोपाल