Loading...
अभी-अभी:

कारण अज्ञात से 14 वर्षीय किशोरी ने खाया जहर, मौत

image

Oct 27, 2017

जांजगीर/चांपा : जिले के नगर पंचायत अडभार में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। किशोरी के माता-पिता दूसरे राज्य में मजदूरी करते है।

जिसके कारण किशोरी अपने चाचा-चाची के साथ ग्राम अडभार में रह रही थी। किशोरी के परिजनों ने बताया कि सुबह नास्ता कर किशोरी अपने कमरे में गई थी। जब दोपहर को खाना खाने के लिए उसे बुलाने गए, तब किशोरी को उल्टी करते देखा गया और तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सक्ती लाया गया।

जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गयी है। फिलहाल जहर सेवन के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मामले दर्ज कर शव का पंचनामा कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।