Loading...
अभी-अभी:

किसानों की मौत पर अंकुश लगाने में नाकाम सरकार, सियासत जारी ..

image

Jun 19, 2017

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में किसानों का आंदोलन राजनीति प्रेरित है। चुनाव करीब होने के कारण विपक्षी पार्टियां किसानों को उकसाने की कोशिश कर रही हैं। किसानों को बरगला कर उनके आंदोलन को राजनीतिक शक्ल दी जा रही है। कौशिक ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल चुनाव से भयभीत हैं। यही वजह है कि किसानों के हितैषी बनकर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। कौशिक ने किसान मामले में कांग्रेस को भी कटघरे में खड़ा किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञानेश शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि देश भर में किसान आज भाजपा सरकार के खिलाफ हैं। विपक्ष किसानों को आंदोलन के लिए प्रेरित नहीं कर रहा, किसान आंदोलन के साथ आज पूरा विपक्ष है। किसानों के आंदोलन से बीजेपी घबराई हुई है। लिहाजा भाजपा सरकार में भय का महौल है। इसलिए वो किसानों के आंदोलन को विपक्ष प्रेरित बता रही है।