Loading...
अभी-अभी:

क्यों हुआ छग के विधायकों का विदेश दौरा रद्द?

image

Aug 24, 2017

रायपुर : सूखे के हालात से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के विधायक अब विदेश दौरे पर नहीं जाएंगे। विधायकों के विदेश दौरे का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा की ओर से पक्ष-विपक्ष के करीब 30 विधायकों का विदेश दौरा कार्यक्रम तय किया गया था।विधानसभा सचिवालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विदेश जाने वाले विधायकों के वैरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही थी। विधायकों का यह दौरा यूनाइटेंड किंगडम, स्वीटजरलैंड और फ्रांस के लिए होना तय था। लंदन के हाउस ऑफ कामंस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की ओर से भेजे गए पत्र पर सहमति भी दे दी थी।

विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सूखे के हालात को देखते हुए विदेश दौरे का कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया गया हैं। दोनों ही दलों के 30 विधायक इस दौरे पर जा रहे थे। विधायकों का यह दौरा 13 सितंबर से 23 सितंबर तक होना था। यह दूसरा मौका हैं, जब विधायकों का विदेश दौरा टाल दिया गया। इसके पहले भी जब विदेश दौरे का कार्यक्रम तय किया गया था, तब उस वक्त भी सूखे की वजह से दौरा रद्द किया गया था।

नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में सूखे की गंभीर स्थिति बन रही हैं। इस बीच विधायकों का विदेश दौरा उचित नहीं होगा, लिहाजा कांग्रेस ने तय किया हैं कि कांग्रेस पार्टी का कोई विधायक दौरे पर नहीं जाएगा।