Loading...
अभी-अभी:

गरीब मां बेटी पर छाया बदनसीबी का साया

image

Jul 26, 2017

रायगढ़ : 3 दिन पहले मां को घर में काम करते वक्त करैत सांप ने डस लिया था और घर में अपनी दादी के साथ खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी हैं।

कहते हैं मुसीबत आती हैं तो चारों तरफ से आती हैं। एक तो गरीबी और ये हादसा, ऐसी स्थिति में इंसान का कोई बस नहीं चलता हैं। ऐसा ही धरमजयगढ़ विकासखंड के गांव सुपकालो में हुआ। जहां मां फूलवती बाई को 3 दिन पहले घर में काम करते वक्त करैत सांप ने डस लिया, जो मरणासन्न की स्थिति में थी। जिसे उसका पति आनन-फानन में जैसे-तैसे उसे अस्पताल लाया। जहां उसका सघन इलाज जारी ही था।

दो दिन बाद घर में अपनी दादी के साथ खेल रही मासूम साधना बिजली की चपेट में आ जाने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का पैर करंट से जल गया। साधना को बिजली से केवल झटका लगा और वो बेहोश हो गई। मां और बच्ची दोनों का सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में उपचार जारी हैं। डॉक्टरों की माने तो दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं।