Loading...
अभी-अभी:

छग में पेट्रोल डीजल में नहीं घटा वैट टैक्स, कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा  

image

Oct 16, 2017

कांकेर : छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को रोकने में नाकाम राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया हैं। जिसके बाद कांकेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। शहर के पुराना बस स्टैंड में जिलेभर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों में लागू वैट टैक्स को कम करने की मांग की।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार जान-बूझकर पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी लाने का प्रयास नहीं कर रही हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि भाजपा शासित प्रदेशों में वैट टैक्स कम कर जनता को राहत दिया गया हैं। छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोलियम पदार्थों में वैट टैक्स माफ किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिले भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

वहीं मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौपा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने चेतवानी दी कि अगर सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती के प्रयास नहीं करेगी, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों से जनता हलाकान हैं।