Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन

image

Aug 2, 2017

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में आज भी हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस आज स्थगन प्रस्ताव लाकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों के रिसार्ट मामले को उठाने की तैयारी में हैं। वहीं ध्यानाकर्षण सूचना के जरिये विधायक सत्यनारायण शर्मा और गुरुमुख सिंह होरा प्रदेश में नकली और मिलावटी शराब बिक्री का मुद्दा उठाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव बस्तर संभाग में पुलिस की निरकुंश कार्यप्रणाली के मुद्दे पर गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराएंगे। वहीं सत्तापक्ष के विधायक नियम 139 के तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में चारागाह, सार्वजनिक प्रायोजन और घास भूमि में अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रथम अनुपूरक बजट पेश करेंगे।