Oct 29, 2017
कांकेर : कार और बाइक में हुई भिड़ंत के कारण तीन युवकों की मौत हो गई है वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना जंगलवार कॉलेज एनएच 30 के पास हुई है। घटना के बार कार चालक फरार हो गया है। इस बात की जानकारी जैसे ही कांकेर पुलिस को हुई वो घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया है। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है लेकिन बताया जा रहा है कि वो किसी सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसके साथ ही इस बात की जानकारी भी मिल रही है कि इन लोगों ने शराब का सेवन किया हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शराब के सेवन के कारण ही इनकी गाड़ी अनियत्रिंत हुई और ये हादसा हुआ है। सही कारण जांच के बाद ही पता चलेगा। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।