Loading...
अभी-अभी:

जाम से मिलेगी निजात, एक साथ दो रेलवे ओवर ब्रिज की मिली सौगात

image

Jul 19, 2017

रायगढ़ : शहर को एक साथ दो रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात मिली हैं। पहला कोतरारोड रेलवे क्रासिंग पर बन रहा हैं और दूसरा चक्रधरनगर रेलवे क्रासिंग पर बनाया जा रहा हैं। अब तक दोनों ही स्थानों में अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती हैं। अब इन ओवरब्रिजों के निर्माण से शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

शहर वासियों की ओर से काफी लंबे समय से इन दोनों ओवरब्रिजों को बनाए जाने की मांग की जा रही थी। दो साल पहले चक्रधरनगर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए राशि भी आवंटित हो गई थी। लेकिन शहर का एक वर्ग निर्माण का विरोध कर रहा था। इस कारण उस वक्त यह ब्रिज नहीं बन सका था। अब ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं और लोगों को राहत की किरण भी दिखाई देनी शुरू हो गई हैं।