Loading...
अभी-अभी:

जोगी पर जमकर बरसे दिग्विजय, कहा महत्वाकांक्षा नहीं हुई कम

image

Sep 27, 2017

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने अजीत जोगी पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि जोगी के पास बहुमत नहीं था, फिर भी मुख्यमंत्री बने। सोनिया गांधी ने उन्हें सीएम बनाया था।

दिग्विजय ने कहा कि जोगी की महत्वाकांक्षा अभी भी कम नहीं हुई हैं। उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही हैं। दिग्विजय ने प्रदेश में कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी को स्वीकार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत हैं, लेकिन नेताओं के बीच मतभेद हैं।

साथ ही उन्होंने पार्टी में गुटबाजी का बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी में भी नेताओं के बीच मतभेद हैं। रमन सिंह और बृजमोहन के बीच आपसी मतभेद सबने देखा हैं। पहुना गेस्ट हाउस में ठहरे दिग्विजय सिंह से मिलने कई नेता पहुंचे।

उनमें पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र सिंहदेव, करुणा शुक्ला, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, रविन्द्र चौबे, अमितेष शुक्ल, ताम्रध्वज साहू थे। जिनसे दिग्विजय सिंह ने डायनिंग टेबल पर खास चर्चा की। चर्चा के दौरान उनकी पत्नी अनीता सिंह भी मौजूद थीं।