Loading...
अभी-अभी:

डोंगरी नाला में मिले 2 कंकाल का खुलासा

image

Jul 24, 2017

धमतरी : रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला व्यक्ति वेदप्रकाश दीवान ने सगाई होने के बाद अवैध संबंध को छुपाने के लिए एक महिला और बच्चे की हत्या कर लाश को जंगल के नाले में दफना दिया था। घटना के 4 माह बाद पुलिस ने कंकाल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

दरअसल मगरलोड थानाक्षेत्र के मड़वा पथरा निवासी वेद प्रकाश दीवान रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता हैं। जिसे 2 साल पहले नंदिनी अहिरवार की रहने वाली सरोजिनी नामक युवती से प्रेम हो गया। दोनों में अवैध संबंध के बाद सरोजिनी ने एक बच्चे को जन्म दिया। वेदप्रकाश सरोजिनी और बच्चे को रायपुर के किराए के मकान में रखा था। एक दिन वह दोनों को अपने गांव मड़वा पथरा भी ले गया था, लेकिन घर के लोगों को इसकी भनक नहीं होने दी। इस बीच वेदप्रकाश के परिवार वालों ने उसकी सगाई एक लड़की के साथ कर दी। शादी की जानकारी सरोजिनी को हुई तब से इस मामले को लेकर आए दिन वेद प्रकाश और सरोजिनी के बीच विवाद होता रहता था। सरोजनी ने वेदप्रकाश को धमकी दी कि गांव में जा कर वो उनका राज खोल देगी।

अवैध संबंध को छुपाने के लिए अपने बच्चे और सरोजनी को गांव मड़वापथरा ले गया। वही 1 अप्रैल 2017 को गांव की डोंगरी नाला के पास ले जा कर गाला दबा कर हत्या कर दी। बाद में अपने बेटे प्रियांशु को भी मार दिया और नाले के करीब ही दफन कर दिया। कुछ दिनों बाद जंगल के पास रोजगार गारंटी कार्य के दौरान ग्रामीणों को कंकाल दिखने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वही पुलिस ने खोजबीन करते हुए वेद प्रकाश से पूछताछ भी की। आरोपी ने दोनों को बस में बैठा कर मायके भेजने का हवाला देते हुए झूट बोलकर गुमराह करता रहा और जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वेद प्रकाश ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस की माने तो आरोपी ने मां और बेटे की गला घोंटकर हत्या की। फिर इसके बाद दोनों के शव को जंगल ले जाकर दफन कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वेदप्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं।