Loading...
अभी-अभी:

दीवार गिरने से 5 बच्चे मलबे में दबे, 1 की मौत

image

Aug 19, 2017

जांजगीर-चाम्पा : पामगढ़ के ससहा गांव में ईट की पुरानी दीवार गिरने से 5 बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मशक्कत पर कई घंटे बाद दीवार के मलबे में दबे पांचों बच्चों को बाहर निकाला। 5 बच्चों को पामगढ़ के अस्पताल ले जाया गया था, जहां 4 साल के दुर्गेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 3 अन्य बच्चों को गंभीर हालत होने की वजह से सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया हैं। इसमें एक बच्चे का पैर फैक्चर हो गया हैं। मलबे में दबे पांचवें बच्चे की हालत पूरी तरह से ठीक हैं। हादसे के बाद सभी घायल बच्चे सदमे में हैं। परिजन भी बच्चों के दीवार के मलबे में दबे होने की सूचना पाने के बाद सदमे में हैं।

बताया जा रहा हैं कि एक घर की दीवार गिरी, जिसके बाद उसी दीवार से दूसरे घर की दीवार गिरी, जिसमें घर के भीतर खेल रहे एक ही परिवार के सभी बच्चे दीवार गिरने के बाद मलबे में दब गए। बच्चों पर दीवार गिरने की खबर के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और ग्रामीणों ने ही बच्चों को निकालने रेस्क्यू की। कई घण्टे की मशक्कत के बाद दीवार के मलबे में दबे सभी 5 बच्चों को निकाला गया। यहां से 4 बच्चों को 108 एम्बुलेंस की मदद से पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 साल के दुर्गेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। अन्य 3 घायल को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया हैं। पांचवें बच्चे की हालत बिल्कुल ठीक हैं और वह अपने अभिभावकों के साथ हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।