May 18, 2017
बलरामपुर। दो साल पहले लापता हुए युवक का शव बरामद हुआ है। चिंतामणि मिश्र नाम का युवक दो साल पहले अपने घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। युवक के कॉल डिटेल ने मामले की दिशा ही बदल दी। पुलिस जिसे जिंदा समझकर तलाश रही थी। उसकी 12 नवम्बर 2015 को ही हत्या कर दी गई थी। इस मामले की हकीकत चौंकाने वाली था। दरअसल, चिंतामणि एक विवाहिता से इश्क लड़ा बैठा था। पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। अभिमन्यु जायसवाल ने चिंतामणि की हत्या कर उसका शव घर में ही दफना दिया और पत्नी मनीषा को लेकर यूपी चला गया। कॉल डिटेल के बाद राजपुर पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के घर से चिंतामणि का कंकाल बरामद किया है।