Loading...
अभी-अभी:

नक्सलियों को खत्म करने के लिए जारी रहेगा 'प्रहार' अभियान

image

Nov 9, 2017

रायपुर : छत्तीसगढ़ से नक्सल समस्या को खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत बस्तर संभाग के जिलों में 'प्रहार' अभियान चालाया जा रहा है। जून से शुरू हुए 'प्रहार' अभियान का दूसरा चरण 6 नवंबर से शुरू हुआ है। 6 व 7 नवंबर को नरायणपुर के ओरक्षा में मुठभेड़ में छह नक्सलियों को ढेर किया गया। इसके बाद आठ नवंबर को सुकमा में मुठभेड़ जारी है।

नारायणपुर के ओरछा में हुई नक्सली मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पर जान लेवा हमला किया गया। इसके जवाब में सुरक्षा बल के जवानों ने छह नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जंगल से नक्सल समस्या के खात्मे की कवायद तेजी से की जा रही है। कांकेर के डीआईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि प्रहार-2 आॅपरेशन पूरे बस्तर में चलाया जा रहा है, यह आॅपरेशन नक्सली समस्या के खत्म होने तक जारी रहेगा।