Loading...
अभी-अभी:

नदी में बहे जवान का 2 दिन बाद मिला शव

image

Sep 13, 2017

धमतरी : नदी में बहे जवान का शव बुधवार को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। जवान का यह शव घटनास्थल से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर उदरावन गांव के पास सोंढूर नदी किनारे में तैरते हुए मिला।

दरअसल सोमवार की शाम खल्लारी बीएसएफ कैम्प के दो जवान संजय सोरी और अवध पैकरा जरूरी सामान लेने करीब के गांव खल्लारी गए हुए थे, लेकिन वापस लौटते समय एक जवान संजय सोरी उफनते नाले को पार करते समय बह गया।

घटना के बाद कैम्प के आला अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली, तो तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना किया। हालांकि दो दिन तक लगातार रेस्क्यू करने के बाद भी जवान का कोई पता नहीं चल पाया।

वहीं जवान के बह जाने के दो दिन बाद बुधवार को दोपहर उदरावन गांव के ग्रामीणों ने जवान का शव तैरते हुए देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जवान के शव को बरामद कर लिया।

बताया जा रहा हैं कि मृतक जवान संजय सोरी बालोद जिले के करहीभदर गांव का रहने वाला था। नक्सल मोर्चे पर खल्लारी कैम्प में तैनात था। वहीं घटना के दिन जब जवान सामान लेने गए थे उस वक्त नदी में पानी कम था और जब वापस लौटे तो नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी पार करते वक्त जवान का पैर नदी में फिसल गया था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैं।