Loading...
अभी-अभी:

निगम में कांग्रेस की सत्ता, फिर भी नहीं सुधर रही व्यवस्था

image

Sep 19, 2017

रायपुर : स्मार्ट सिटी के नाम पर वैसे तो लाखों रुपए बहाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी नगर निगम के नलों से दूषित पेयजल ही लोगों को मिल रहा हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में वार्ड 3 के लोगों ने नगर निगम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।

कांग्रेसी गंदे पानी के बोतल और गिलास लेकर निगम में पहुंचे। कांग्रेसियों के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी भी थे। इस दौरान कांग्रेस नेता पंकज शर्मा भी वार्डवासियों के समर्थन में निगम पहुंचे। कांग्रेसियों ने निगम के दफ्तर के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों का आरोप हैं कि अशोक नगर, गुढ़ियारी, रामनगर, पहाड़ी चौक, लक्ष्मण नगर, एकता नगर, शुक्रवारी बाजार, चुन्नाभट्टी, गोगांव, विकास नगर, जनता कालोनी के घरों में नल से दूषित पानी आ रहा हैं।

शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन की ओर से गंदे पानी की समस्या से वार्डवासियों को निजात नहीं दिलाई गई हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से चेतावनी दी गई हैं कि 2 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो भारत माता चौक गुढ़ियारी में भूख हड़ताल करेंगे।