Loading...
अभी-अभी:

पिकअप वैन पलटने से 24 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

image

Jun 13, 2017

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 24 लोग घायल हो गए, जिसमें छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को जांजगीर जिले में चंद्रपुर से अमलीडीह जा रही एक पिकअप वैन तेज रफ्तार के कारण पटल गई।

इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं और छह गंभीर से रूप घायल लोगों को इलाज के लिए रायगढ़ रैफर किया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों का इलाज डभरा में भी किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।