Loading...
अभी-अभी:

पुलिस ने 250 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

image

Apr 3, 2017

रायपुर। पुलिस ने 250 किलो गांजे के साथ एक आरोप को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी संतोष पाल एक बुलेरो गाड़ी से गांजे की तस्करी करता था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गांजे की तस्करी हाईटेक तरीके से की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हुए उनकी सीट पर बकायदा गांजा छुपाने के लिए खांचे भी बनवाए जाते हैं। पहले ये आरोपी गाड़ी चोरी के मामले मेें गिरफ्तार हो चुके है। जो पहले से फारर चल रहे थे, पुलिस ने बीते एक सप्ताह में गंज और अभनपुर थानों से गांजा की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक सूमो और होंडा सिटी में बॉक्स बनाकर गांजा तस्करी की जा रही थी।  

पुलिस ने खुलासे में बताया कि गाड़ी में मेट्रो सिटी की तर्ज़ पर अब गांजा छुपाने के लिए जगह बनवाकर अपराधी तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। गंज और अभनपुर में कुल 40 किलो गांजे के साथ पकडाए 4 आरोपी बिहार के बक्सर के थे और 2 आरोपियों को बिहार के ही अन्य क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक सप्ताह में 310 किलो गांजे पर कार्यवाई कर 1 दर्जन से ज़्यादा लोगों को  गिरफ्तार किया है। - दीपमाला कश्यप, सीएसपी क्राइम ब्रान्च।