Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

image

Apr 3, 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। विगत कई वर्षों से संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर शासन के सामने अपील की जा रही है। लेकिन, शासन द्वारा लगातार इस अपील की अनदेखी की जाती रही है। कर्मचारी कांग्रेस संघ के प्रांताध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा उनकी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर अनदेखी की जाती रही है। इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है और अगर इसके बाद भी सरकार मांगे नहीं मानती है। तो आगामी समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएंगे। - वीरेंद्र खोंगल, प्रांताध्यक्ष, मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ