Loading...
अभी-अभी:

प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के लिए महिला कांग्रेस की बैठक

image

Oct 25, 2017

रायपुर : 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस की बैठक हुई। अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने महिला कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को भव्य बनाने के निर्देश दिए।

सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। वहीं फूलो देवी नेताम ने रमन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास को मुख्यमंत्री ब्रम्हास्त्र बता रहे हैं, लेकिन ये विकास क्या काला धन और भ्रष्टाचार है? क्या सरकार काला धन का उपयोग चुनाव में ब्रम्हास्त्र के रूप में करना चाहती है?

फूलोदेवी नेताम ने ये भी आरोप लगाए हैं कि बस्तर के भीतर आदिवासियों पर अत्याचार लगातार जारी है। किसान आत्महत्या रुक नहीं रहा है। प्रदेश में सूखा पड़ा है, लेकिन सरकार कह रही है कि विकास हो रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बस्तर पुलिसिंग पर सीएम की तारीफ पर भी कटाक्ष किया।