Loading...
अभी-अभी:

प्रशिक्षण पूरा, नहीं मिला रोजगार... अब कैसे बनेंगी महिलाएं सशक्त.....

image

Sep 19, 2017

धमतरी : छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। जिसे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने पैरों पर खड़ी हो सके। जिसमें से एक हैं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना।

जिसके तहत महिलाओं को सिलाई बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाता हैं और सीखने के बाद बकायदा प्रमाण पत्र, एक सिलाई मशीन दिया जाता हैं। इसके साथ ही दिव्यांग महिलाओं को प्रतिदिन के हिसाब से यात्रा और नाश्ता के लिए सौ रुपए देती हैं।

वहीं समान्य महिलाओं को प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपए मिलता हैं, लेकिन धमतरी में करीब 50 महिलाओं को तीन माह का प्रशिक्षण लिए आधा साल हो गए। इसके बाद भी इनको न ही मशीन मिल पाई हैं और न ही प्रोत्साहन राशि। जिसकी शिकायत महिलाओं ने जिला प्रशासन से कर सिलाई मशीन और प्रोत्साहन राशि दिलवाने की मांग की हैं।

दरअसल नगरपंचायत आमदी में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत वहां के दिव्यांग महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं सिलाई कढ़ाई का काम सिखाती हैं। इस संस्था में आसपास गांव के करीब 50 महिलाओं ने तीन माह तक सिलाई का काम सीखा हैं।

प्रशिक्षण लिए महिलाओं का कहना हैं कि सिलाई सीखने से पहले उनसे कहा गया था कि प्रशिक्षण पूरी होने के बाद उन्हे विभाग की ओर से एक-एक सिलाई मशीन दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हे प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा, लेकिन प्रोत्साहन के नाम पर इन महिलाओं के साथ मजाक किया गया। किसी को सौ रुपए और किसी को दो सौ रुपए ही दिए गए।

अब ऐसे में महिलाओं ने सेंटर चलाने वाले संस्था पर भष्ट्राचार करने का आरोप लगाया हैं। महिलाओं ने बताया कि आज काम सीखने के बाद भी उनके हाथ में रोजगार नहीं हैं। अगर विभाग से उन्हें मशीन मिल जाती तो वे सिलाई का काम शुरू कर देती। बहरहाल विभाग के अफसर कुछ खामियों के चलते मशीन और प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।