Loading...
अभी-अभी:

मुस्लिम समाज के जश्न-ए-आजादी में शामिल हुए रजा मुराद

image

Aug 15, 2017

रायपुर : मुस्लिम समाज की ओर से राजधानी में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य जश्न मनाया गया। राजधानी रायपुर में जश्न-ए-आजादी में शामिल होने फिल्म अभिनेता रजा मुराद, पूर्व क्रिकेटर सैय्यद किरमानी रायपुर पहुंचे। इस मौके पर महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सबा अंजुम, गायक जाकिर हुसैन भी विशेष रूप से मौजूद रहें। रजा मुराद ने राजधानी में बंजारी बाबा चौक पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। रजा मुराद ने कहा कि आज सौ फीट ऊंचा तिरंगा हैं, कल 2 सौ फीट होगा और धीरे-धीरे तिरंगा आसमान चुम लेगा। तिरंगा हमें जान से प्यारा हैं। भारत में अनगिनत रंग हैं, हजार रंग के फूल हैं, लेकिन फिर एक हैं। उन्होंने एक शेर बोलते हुए कहा- चमन इफ्तला रंगो-बू से बात बनती हैं, हम ही हम हैं तो क्या हम हैं? तुम ही तुम हो, तो क्या तुम हो? ह से हिंदु हैं और मा से मुसलमान हैं। जिस तरह से संगीत अन्य जगहों पर जुड़ी रही वैसे ही, क्रिकेट की दुनिया में कपिल-किरमानी की जोड़ी थी। जिन्होंने विश्पकप जीता था। इसी तरह से अमर-अकबर एक हो जाए तो फिर से विश्व विजेता हो जाएंगा। वहीं क्रिकेटर सैय्यद किरमानी ने कहा कि जहां सच्चाई और ईमानदारी हैं, वह देश हमारा हैं। रायपुर आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें, युवा और मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहें। देश भक्तिगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें सभी मेहमान तिरंगे के साथ झूमते नजर आए।