Loading...
अभी-अभी:

कृषि विभाग में तिरंगे झंडे का हुआ अपमान  

image

Aug 15, 2017

सतना : जहां एक ओर पूरा देश 71 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं। जगह-जगह तिरंगा झंडा फहराया जा रहा हैं, वहीं दूसरी ओर कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी की एक बड़ी चूक सामने आई हैं, अमरपाटन के कृषि विभाग में तिरंगा झंडा उल्टा फहरा दिया गया। अधिकारी व कर्मचारियों को देश के तिरंगे की भी समझ नहीं थी, कि झंडा सीधा हैं या उल्टा। तिरंगा उल्टा ही लहरा दिया गया। जब इसकी सूचना एडीएम अमरपाटन को दी गई, उनके द्वारा विभागीय अधिकारी को भेज तिरंगा झंडा सीधा करवाया गया, इस तरह की एक बड़ी गलती तिरंगे के सम्मान में एक बड़ी चूक साबित होती हैं। वहीं अधिकारी द्वारा बताया गया कि कर्मचारियों को जानकारी नहीं थी, उल्टा झंडा फहरा दिया गया। अब सीधा कर दिया गया हैं, विभाग अपनी गलती तो मान रहा है परंतु देखना हैं कि इस पर क्या कार्यवाई होती हैं।