Loading...
अभी-अभी:

योग दिवस : इंडोर स्टेडियम में सीएम रमन ने किया योग

image

Jun 21, 2017

रायपुर। छत्तीसगढ़ में योग दिवस उत्साह से मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में सुबह-सुबह काफी संख्या में लोग योग साधना करते दिखाई दिए। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में योग किया। इस दौरान उनके साथ विधायक सत्यनारायण शर्मा, श्रीचंद्र सुंदराणी के अलावा योग आयोग के अध्यक्ष संजय दुबे ने भी योग किया। वहीं बिलासपुर में भी विश्व योग दिवस पर कई आयोजन किए गए।

जशपुर में बीती रात हुई बारिश के बाद भी बुधवार सुबह योग दिवस पर सामूहिक योग के लिए रणजीता स्टेडियम में सैकड़ों लोग जुटे। यहां हर वर्ग के लोग योग करने पहुंचे। लोगों में योग दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिला। अंबिकापुर में प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में गांधी स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया गया। समाज के हर वर्ग के हजारों लोग शामिल हुए। जनप्रतिनिधियो के साथ यहां अधिकारी, कर्मचारी योग करते दिखे। गांधी स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में विधायक चिंतामणि महाराज, भाजपा नेता अनिलसिंह मेजर, पूर्व मेयर प्रबोध मिंज, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, कमिश्नर रीता शांडिल्य, आईजी हिमांशु गुप्ता, कलेक्टर एसपी सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी हुए शामिल।