Loading...
अभी-अभी:

रिहायशी इलाकों पर पटाखों का अवैध कारोबार, हो सकता है बड़ा हादसा

image

Oct 16, 2017

धमतरी : त्योहारी सीजन के लिए शहर में जगह-जगह पटाखों का भण्डारण किया जा रहा हैं। इसमें सुरक्षा कारणों को पूरी तरह से नजर अंदाज किया जा रहा हैं। जिसके कारण नागरिक खतरा महसूस करने लगे हैं। शहर में हर साल दीवाली के समय पटाखा व्यापारियों को 5 करोड़ का मुनाफा होता हैं।

अच्छा मुनाफा होने के साथ-साथ इसका व्यवसाय करने वालों की संख्या भी काफी बढ़ती जा रही हैं। वैसे शहर में 219 और जिले में लगभग 500 लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेता हैं। इसके अलावा अस्थाई लाइसेंसी 94 हैं। व्यवसायियों द्वारा अभी से पटाखों की खरीदी कर दुकानों, घरों व आसपास के गोदामों में संग्रहित करना शुरू कर दिया।

गौरतलब हैं कि घनी रिहायशी इलाकों में बडी मात्रा में पटाखों के संग्रह को लेकर सुरक्षा की भी चिंता लोगों को सताने लगी हैं। शहर के रिहायशी इलाकों में हर पल खतरा बना रहता हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते इन पटाखा कारोबारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन जानकारी मिलने के बाद ही कार्यवाई करने की बात कर रहे हैं।