Loading...
अभी-अभी:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 सालों से एक महिला चिकित्सक का नहीं हुई नियुक्ति

image

Jul 21, 2017

कोरिया : जिले के मनेंद्रगढ़ में महिला चिकित्सक की मांग को लेकर आम नागरिक मंच द्वारा भगत सिंह चौक तिराहे में क्रमिक अनशन की शुरुआत की गई हैं। इस प्रदर्शन को सभी राजनीतिक दलों व गणमान्य नागरिकों का सहयोग मिल रहा हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा हैं कि अगर उनकी जायज मांग पर प्रशासन ध्यान नहीं देता हैं, तो कुछ ही दिनों में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते दस वर्षों से महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं की गई हैं। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। इसे लेकर कई बार राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षण कराया, लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। ऐसे में 21 जुलाई से मनेंद्रगढ़ में क्रमिक अनशन शुरू किया गया हैं। आंदोलन के पहले दिन पूर्व पार्षद अजय जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण श्रीवास्तव ने अनशन में बैठकर प्रदर्शन की शुरूआत की।