Loading...
अभी-अभी:

सीएम ने ली मंत्रियों और सचिवों की क्लास

image

Aug 23, 2017

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने नई दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रियों और सचिवों की ताबड़तोड़ बैठक ली। उन्होंने कैबिनेट के तुरंत बाद मंत्रियों की क्लास ली और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धि तक के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस करना हैं।

उन्होंने सभी मंत्रियों से कहा कि वे अपने परफॉर्मेंस में सुधार लाएं। उन्होंने भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्वारा दिए गए निर्देशों को कड़ाई से पालन करने को कहा हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश स्पष्ट हैं जिसे धरातल पर लागू करना सभी के लिए अनिवार्य हैं।

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की क्लास लेने के बाद मंत्रालय में सभी सचिवों की बैठक ली। उन्होंने आम जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं को परिणाममूलक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की न्यू इंडिया के लिए दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को अपने व्यवहार में बदलाव लाना हैं और जीरो टॉलरेंस पर काम करते हुए प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्ध के नारे को अमल में लाना हैं।